अब नहीं होगी ट्रेनों की टक्कर मिर्जापुर रेल रूट पर आ रहा है कवच 40 जानिए क्या है नई टेक्नोलॉजी
Mirzapur News : कवच रक्षा प्रणाली 4.0 शुरू करने को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के दूरसंचार अभियंता व प्रोजेक्ट से जुड़े हुए 6 से ज्यादा सदस्यों ने निरीक्षण किया. निरीक्षण करके उपकरणों और टेस्टिंग को लेकर जानकारी ली. अभी तक यह तकनीक प्रयागराज से कानपुर स्टेशन के बीच में इंस्टाल किया गया है.