गन्ना किसान 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर गन्ना समिति के बन सकते हैं सदस्य मिलेगा ये लाभ
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पैराई सत्र के लिए गन्ना समिति में किसानों को सदस्य बनने से संबंधित आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में गन्ना किसान गन्ना समिति में सदस्य बनने के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करते हुए सदस्य बन सकते हैं. उन्होंने बताया कि गन्ना समिति में सदस्य बनने के किसानों को अनेकों तरह के फायदे हैं. सदस्य बनने के पश्चात समय से गन्ना पर्ची के साथ-साथ हर तरह की समस्याओं का समाधान समिति के माध्यम से ही किया जा सकता है. ऐसे में जब खुद गन्ना किसान उसमें सदस्य के तौर पर सम्मिलित होंगे. तो वह प्रतिनिधित्व करते हुए समस्याओं को उठाते हुए उनका समाधान कर सकते हैं.