जेवर एयरपोर्ट से मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स को मिलेगी उड़ान विदेशों में डील करने जाना हुआ आसान बेहतर कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ
सूरजकुंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल ने बताया कि वर्तमान समय में भी बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से व्यापार करने में काफी राहत मिल रही है. जिस तरह से जेवर एयरपोर्ट की शुरुआत हो गई है. उससे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी. क्योंकि यहां से मेरठ के व्यापारी नहीं बल्कि जो अन्य राज्य के व्यापारी भी स्पोर्ट्स से संबंधित कारोबार को करने के लिए आना चाहेंगे वह आधुनिक सुविधाओं का लाभ देते हुए मेरठ तक पहुंच सकेंगे.