मऊ के याकूबपुर में ग्राम प्रधान ने खोली निशुल्क लाइब्रेरी 15 लाख में बनकर हुआ तैयार CM प्रोत्साहन योजना से मिली मदद

मऊ के याकूबपुर गांव में ग्राम प्रधान ने छात्रों के लिए मुफ्त लाइब्रेरी खोली है. मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत से बनी इस लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाएं हैं. जिससे गांव के छात्र-छात्राओं को दूर कंपटीशन की तैयारी करने के लिए लाइब्रेरी में नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि अब तक गांव के छात्र और छात्राओं को लगभग चार से पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता था और वहां उन्हें हर महीने पैसे देकर अपनी तैयारी करनी पड़ती थी. जिससे तैयारी करने जाते समय यह भय बना रहता था कि कहीं कोई घटना दुर्घटना ना हो जाए लेकिन अब गांव में ही उन्हें हर वह सुविधा मिलने लगेगी जो एक प्राइवेट लाइब्रेरी में होती है.

मऊ के याकूबपुर में ग्राम प्रधान ने खोली निशुल्क लाइब्रेरी 15 लाख में बनकर हुआ तैयार CM प्रोत्साहन योजना से मिली मदद