मथुरा के 550 साल पुराने नाग टीला पर रात रुकने वालों के साथ होती है अनहोनी जानें मान्यता
मथुरा के 550 साल पुराने नाग टीला पर रात रुकने वालों के साथ होती है अनहोनी जानें मान्यता
नाग टीले का इतिहास यहां नाग वंश से जुड़ा हुआ है. टीले के प्रांगण में स्थित है, राधा कृष्ण का मंदिर. यह मंदिर सैकड़ो साल पुराना है. इस मंदिर की अपनी ही अलग एक पहचान है और अलग ही सबसे मानता है. मंदिर की मान्यता के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां सैकड़ो साल पुराना मंदिर है. और यहां पर एक मान्यता शुरू से चली आ रही है. मान्यता के अनुसार शाम होते ही किसी स्त्री-पुरुष को यहां पर रुकने नहीं दिया जाता है. स्त्री पुरुष के रुकने पर यहां पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां जो भी व्यक्ति रुकता है उसके साथ अनहोनी हो जाती है.