सिर्फ स्टेशन नहीं इतिहास का गवाह है मथुरा जंक्शन अंग्रेजों से आजादी के आंदोलन तक जुड़ी कहानी
मथुरा जंक्शन का निर्माण वर्ष 1905 में ब्रिटिश शासन काल के दौरान कराया गया था. यह स्टेशन दिल्ली-आगरा रेल मार्ग से जुड़ा रहा और अंग्रेजों के दौर में आवागमन के साथ माल ढुलाई के लिए भी महत्वपूर्ण था. आज भी यह मथुरा का प्रमुख रेलवे केंद्र है और रोज हजारों यात्री यहां से सफर करते हैं.