भगवान कृष्ण ने ओखली से पेड़ गिराकर राक्षसों को किया था श्राप मुक्त द्वापर युग की लीला को दिलाता है याद

गोकुल में रहकर भगवान श्री कृष्ण ने कई लीलाऐं कीं, जिसमें से एक लीला थी ऊखल लीला. जिसमें भगवान श्री कृष्ण नंद भवन के आंगन में लगे दो श्रापित राक्षस रूपी पेड़ो को गिराकर उनको श्राप से आजाद कराते है. भगवान श्री कृष्ण की इस लीला में माता यशोदा कान्हा को ऊखल से बांध देती थीं. जिससे नन्हा बालक उधम न करे और एक जगह बैठा रहे. लेकिन भगवान श्री कृष्ण अपने वजन से कई गुना भारी ऊखल को आंगन में खींचते हैं. ऊखल उन दो श्रापित वृक्षों के बीच फस जाता है.

भगवान कृष्ण ने ओखली से पेड़ गिराकर राक्षसों को किया था श्राप मुक्त द्वापर युग की लीला को दिलाता है याद