मथुरा में धौली प्याऊ और मालगोदाम रोड पर होटलों गेस्ट हाउस पर दना-दन पड़े छापे 10 होटल सील 35 को थमाया नोटिस
मथुरा में धौली प्याऊ और मालगोदाम रोड पर होटलों गेस्ट हाउस पर दना-दन पड़े छापे 10 होटल सील 35 को थमाया नोटिस
मथुरा की अलग-अलग क्षेत्र में अवैध रूप से होटल और गेस्ट हाउस संचालित हैं. होटल और गेस्ट हाउस संचालकों ने ना तो पर्यटन विभाग से रजिस्ट्रेशन कराया और ना ही उनके पास किसी विभाग की NOC मिली. कई गेस्ट हाउस ऐसे थे जो की बेहद सकरी गलियों में बने हुए थे और बिना परमिशन के यह गेस्ट हाउस संचालित हैं. कुछ ऐसे भी गेस्ट हाउस संचालित मिले, जो लोगों ने अपने घरों में बोर्ड लगाकर उन्हें गेस्ट हाउस का रूप दे दिया. अगर कोई आपातकाल स्थिति पैदा होती है, तो ऐसे गेस्ट हाउस में रुकने वाले यात्रियों को जान का खतरा बना रहता है.