शारदा नदी का कहर लखीमपुर खीरी में कटान से किसानों की फसल बर्बाद कर्ज लेकर लगाई थी फसल

लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के किनारे रहने वाले किसानों के लिए यह समय बेहद मुश्किल भरा है. किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ खेतों में धान और गन्ने की फसल लगाई थी. खेती के लिए कई किसानों ने अपनी जमा पूंजी खर्च की तो कुछ ने कर्ज लेकर बीज, खाद, दवाइयां और अन्य कृषि सामग्री खरीदी. बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के दौरान किसानों को उम्मीद थी कि पानी कम होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी और वह अपनी फसल को बचा सकेंगे. लेकिन जलस्तर कम होते ही कटान ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है.

शारदा नदी का कहर लखीमपुर खीरी में कटान से किसानों की फसल बर्बाद कर्ज लेकर लगाई थी फसल