पहली ही बारिश में डूबा कानपुर नगर निगम के नाले सफाई के दावों की खुली पोल कार छोड़ पैदल निकले लोग
पहली ही बारिश में डूबा कानपुर नगर निगम के नाले सफाई के दावों की खुली पोल कार छोड़ पैदल निकले लोग
मानसून की पहली ही जोरदार बारिश ने गुरुवार सुबह कानपुर की तस्वीर बदल दी. करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर की कई सड़कें नदी जैसी नजर आने लगीं, जबकि दर्जनों गली-मोहल्ले टापू में बदल गए. लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत मिली, लेकिन जलभराव ने उनकी परेशानी कई गुना बढ़ा दी. सबसे ज्यादा सवाल नगर निगम की नाला सफाई व्यवस्था पर उठे, क्योंकि पहली ही बारिश में जगह-जगह पानी भर गया और दावों की पोल खुल गई.