107 लाख सपनों को मिलेगा उड़ान का प्रमाण सीएसजेएमयू का 41वां दीक्षांत समारोह में दिखेगा मां-बेटी सम्मेलन का अनोखा रंग
107 लाख सपनों को मिलेगा उड़ान का प्रमाण सीएसजेएमयू का 41वां दीक्षांत समारोह में दिखेगा मां-बेटी सम्मेलन का अनोखा रंग
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का 41वां दीक्षांत समारोह इस बार सिर्फ डिग्रियां बांटने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई नई परंपराओं और बड़े ऐलानों का भी गवाह बनेगा. नौ जुलाई को आयोजित होने वाले इस समारोह में 1 लाख 7 हजार 621 छात्र-छात्राओं को उनकी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी. इनमें 57,298 छात्राएं और 50,323 छात्र शामिल हैं. इसके अलावा 92 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी, जबकि विभिन्न संकायों के 51 मेधावी छात्र-छात्राओं को 96 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा.