सड़कों पर उड़नें वाली धूल से कानपुर वायु सर्वेक्षण में 5 से 11वें स्थान पर खिसका IIT के साथ मिलकर अब नगर निगम करेगी ये काम
सड़कों पर उड़नें वाली धूल से कानपुर वायु सर्वेक्षण में 5 से 11वें स्थान पर खिसका IIT के साथ मिलकर अब नगर निगम करेगी ये काम
Kanpur Air Quality: कानपुर में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंता बढ़ा रही है. कुछ दिनों पहले केंद्र स्तर से जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की रिपोर्ट में औद्योगिक नगरी कानपुर पांचवें से सीधे 11वें स्थान पर पहुंच गया. इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं. जिस धूल को लेकर शहर के लोग लगातार शिकायतें कर रहे थे, अब नगर निगम अफसर भी उसे प्रदूषण बढ़ने का बड़ा कारण मान रहे हैं.