जौनपुर के डॉ राजेश कुमार 10 साल से दिव्यांगजनों की शिक्षा स्वास्थ्य विकास के लिए कर रहे काम लोग मानते हैं रियल हीरो
जौनपुर के डॉ राजेश कुमार 10 साल से दिव्यांगजनों की शिक्षा स्वास्थ्य विकास के लिए कर रहे काम लोग मानते हैं रियल हीरो
डॉ. राजेश कुमार ने वर्ष 2016 में दिव्यांगों की सेवा का संकल्प लिया था. शुरुआत में उन्होंने कुछ जरूरतमंद दिव्यांगों की मदद करनी शुरू की, लेकिन धीरे-धीरे यह प्रयास एक बड़े अभियान का रूप लेता गया. वर्तमान समय में वह लगभग 25 दिव्यांगजनों की नियमित रूप से सहायता कर रहे हैं. इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, दवाइयों की व्यवस्था, आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना तथा उनके सामाजिक उत्थान के लिए प्रयास करना शामिल है.