जौनपुर की पहचान सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों नहीं बल्कि राग जौनपुरी से संगीत में भी है हुसैन शर्की ने इसे किया विकसित

जौनपुर की पहचान सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों तक सीमित नहीं, बल्कि राग जौनपुरी के कारण संगीत में भी है. शर्की शासक सुल्तान हुसैन शर्की ने इसे विकसित किया था. राग जौनपुरी को लेकर संगीत के इतिहास में मान्यता है कि इसकी रचना या विकास का श्रेय जौनपुर के शर्की शासक सुल्तान हुसैन शर्की को दिया जाता है. 15वीं शताब्दी में हुसैन शर्की के शासनकाल में जौनपुर संगीत और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र था. ऐतिहासिक स्रोतों में हुसैन शर्की के संगीत प्रेम और कई रागों से उनके जुड़ाव का उल्लेख मिलता है.

जौनपुर की पहचान सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों नहीं बल्कि राग जौनपुरी से संगीत में भी है हुसैन शर्की ने इसे किया विकसित