गोरखपुर धार्मिक नगरी के साथ विरास का है शहर पाल कालीन से ब्रिटिश काल की हैं मूर्तियां और इमारत जानें
गोरखपुर धार्मिक नगरी के साथ विरास का है शहर पाल कालीन से ब्रिटिश काल की हैं मूर्तियां और इमारत जानें
गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की प्रोफेसर प्रज्ञा चतुर्वेदी के अनुसार, शहर के विष्णु मंदिर और विंध्यवासिनी पार्क में स्थापित कई प्राचीन मूर्तियां पालकालीन कला से जुड़ी हुई हैं. इन मूर्तियों की शिल्प शैली, नक्काशी और संरचना यह बताती है कि उस समय यहां समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं विकसित थीं. उनका कहना है कि गोरखपुर का इतिहास कई सौ वर्षों पुराना है और यहां आज भी ऐसी अनेक ऐतिहासिक धरोहरें मौजूद हैं, जो प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान हैं.