गोंडा के संजय मौर्य ने लौकी की खेती से बदली किस्मत 6 माह में 60 हजार की कमाई जानें कैसे मिली प्रेरणा और तकनीक

गोंडा के युवा किसान संजय मौर्य ने पारंपरिक खेती छोड़ लौकी उगाकर पहचान बनाई. यूट्यूब से आइडिया लेकर उन्होंने 6 माह में 60 हजार रुपये कमाए, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं. लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान संजय मौर्य बताते हैं कि पहले वह धान और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलें उगाते थे. इन फसलों में लागत अधिक लगती थी और मुनाफा सीमित मिलता था. इसके बाद उन्होंने लौकी की खेती करने का फैसला लिया. शुरुआत में उन्होंने कम जमीन पर इसकी खेती की, लेकिन जब अच्छी पैदावार और बेहतर दाम मिलने लगे तो उन्होंने इसका रकबा बढ़ा दिया.

गोंडा के संजय मौर्य ने लौकी की खेती से बदली किस्मत 6 माह में 60 हजार की कमाई जानें कैसे मिली प्रेरणा और तकनीक