एक खेत 5 फसलों की खेती कर रहे गोंडा के किसान त्रिवेणी प्रसाद तिवारी कम लागत में हो रही बंपर कमाई
लोकल 18 से बातचीत में त्रिवेणी प्रसाद तिवारी ने बताया कि पहले वे एक समय में सिर्फ एक ही फसल उगाते थे. अगर मौसम खराब हो जाता था या बाजार में उस फसल का भाव कम मिल जाता था, तो नुकसान उठाना पड़ता था. इसी वजह से उन्होंने बहुफसली खेती शुरू की. अब एक ही खेत में अलग-अलग फसलें लगाने से सालभर किसी न किसी फसल से आय होती रहती है.