स्ट्रॉबेरी की खेती पर सरकार दे रही 40% सब्सिडी गोंडा के किसान ऐसे उठाएं लाभ जानें
स्ट्रॉबेरी की खेती पर सरकार दे रही 40% सब्सिडी गोंडा के किसान ऐसे उठाएं लाभ जानें
उद्यान विभाग की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के तहत किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है यह लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा, इसलिए इच्छुक किसानों को जल्द आवेदन करना होगा. लोकल 18 से बातचीत के दौरान सहायक उद्यान निरीक्षक गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर बढ़ावा देना है.