गोंडा के किसान का अनोखा प्रयोग करेले के साथ यूकेलिप्टस की बागवानी से की लाखों की कमाई जानें
गोंडा के किसान का अनोखा प्रयोग करेले के साथ यूकेलिप्टस की बागवानी से की लाखों की कमाई जानें
गोंडा जिले के विकासखंड इटियाथोक में एक किसान ने खेती में अनोखा प्रयोग करके अपनी आमदनी बढ़ाने का तरीका खोज निकाला है. किसान खेत में करेले की खेती के साथ यूकेलिप्टस के पौधे भी लगा रहे हैं. इससे एक ही जमीन से उन्हें सब्जी और पेड़, दोनों से कमाई की उम्मीद है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान ननकऊ गोस्वामी का कहना है कि आमतौर पर किसान एक खेत में एक ही फसल लगाते हैं, लेकिन अगर सही दूरी और सही तरीके से खेती की जाए तो एक ही खेत में अलग-अलग फसलों को लगाया जा सकता है. इसी सोच के साथ उन्होंने करेले की खेती के साथ यूकेलिप्टस के पौधे लगाए.