गाजीपुर में 8वीं पास से MBA तक के युवा 36 कंपनियों में रोजगार के लिए आजमायें किस्मत देखें किस जॉब से कितना खुश युवा
गाजीपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर एमबीए और अन्य उच्च शिक्षा तक के युवा अपनी किस्मत आजमाएं.खास बात है कि कुछ इसको लेकर संतुष्ट नजर आए. वहीं कुछ युवा कहते नजर आए कि वह 15 हजार की नौकरी गाजीपुर में करना चाहेंगे लेकिन 25 हजार की नौकरी लखनऊ में नहीं. युवाओं को 36 कंपनियों में दर्जनों पदों पर नौकरी पाने का अवसर था.