गाजियाबाद के 138 साल पुराने टाउन हॉल का होगा जीर्णोद्धार ऐतिहासिक इमारत शहर की पहचान और विरासत को फिर से होगी जीवंत
गाजियाबाद शहर के बीचोंबीच स्थित टाउन हॉल सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि शहर के 138 साल से भी ज्यादा पुराने इतिहास का गवाह है. इसका निर्माण वर्ष 1888 में तत्कालीन ब्रिटिश जिला कलेक्टर एफ. एन. राइट ने कराया था.उस समय अंग्रेजी शासन गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों का प्रशासन इसी भवन से चलाता था यही कारण है कि टाउन हॉल को शहर की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों में गिना जाता है.आजादी से पहले यह भवन प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था.