अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवसः रानीपुर टाइगर रिजर्व को मोबाइल ऐप पर्यटक अब घर बैठे करेंगे सफारी बुकिंग वेबसाइट और नया लोगो मिला
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवसः रानीपुर टाइगर रिजर्व को मोबाइल ऐप पर्यटक अब घर बैठे करेंगे सफारी बुकिंग वेबसाइट और नया लोगो मिला
International tiger day: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को बड़ी सौगात मिली है. मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व को स्थापित हुए लगभग चार वर्ष पूरे हो चुके हैं, अब इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. आज विश्व बाघ दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रानीपुर टाइगर रिजर्व का आधिकारिक मोबाइल ऐप, वेबसाइट और नया लोगो लॉन्च किया गया है.