फैसला अच्छा है बस लेखपाल समय पर आएं सरकार की नई व्यवस्था पर ग्रामीणों ने दी अपनी राय
चित्रकूट के सरहट गांव के निवासी राजन कोल ने बताया कि यह फैसला ग्रामीणों के हित में बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पहले किसी भी राजस्व कार्य के लिए कई किलोमीटर दूर तहसील मुख्यालय जाना पड़ता था. वहां भी कई बार लेखपाल उपलब्ध नहीं मिलते थे. ग्राम सचिवालय में लेखपाल बैठने के बाद हमारे समय की बचत होगी.