चंदौली के मुगलसराय में 880 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टीस्टोरी नगर पालिका भवन एक परिसर में होंगे सभी काम

मुगलसराय नगर पालिका का वर्तमान कार्यालय काफी पुराना हो चुका है. भवन की जर्जर स्थिति और जगह की कमी के कारण अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही नगर पालिका पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी को देखते हुए लंबे समय से नए कार्यालय भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी. नए भवन के निर्माण के लिए पुराने फायर ब्रिगेड परिसर की भूमि का चयन किया गया है. करीब 8.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मल्टीस्टोरी भवन में नगर पालिका के सभी प्रमुख कार्यालयों को एक ही परिसर में व्यवस्थित करने की योजना है.

चंदौली के मुगलसराय में 880 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टीस्टोरी नगर पालिका भवन एक परिसर में होंगे सभी काम