चंदौली में बारिश और सिंचाई की कमी से धान की रोपाई अटकी किसान परेशान सरकार के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर जानें

धान का कटोरा कहलाने वाला चंदौली इस बार बारिश की बेरुखी और सिंचाई व्यवस्था की लापरवाही से गंभीर कृषि संकट का सामना कर रहा है. जुलाई समाप्ति की ओर है, लेकिन जिले के अधिकांश किसान अब तक धान की रोपाई शुरू नहीं कर सके हैं. नहरों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि मानसून भी उम्मीद के मुताबिक सक्रिय नहीं हुआ है, ऐसे में किसानों का कहना है कि फसल उत्पादन बढ़ाने और आय दोगुनी करने के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं.

चंदौली में बारिश और सिंचाई की कमी से धान की रोपाई अटकी किसान परेशान सरकार के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर जानें