बरेली में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात 8 सुपर जोन और 18 वॉच टॉवर से होगी निगरानी ट्रैफिक प्लान तैयार

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. पुलिस ने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन और महिला श्रद्धालुओं की सुविधा तक हर पहलू पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है. डीआईजी अजय कुमार साहनी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस रेंज के चारों जनपद,बरेली, बदायूं,पीलीभीत और शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर  सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है.

बरेली में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात 8 सुपर जोन और 18 वॉच टॉवर से होगी निगरानी ट्रैफिक प्लान तैयार