जिस नदी ने 1857 में देखी थी आजादी की जंग अब उसी नकटिया को बचाने की मुहिमजानिए क्या है पूरा प्लान
बरेली की ऐतिहासिक नकटिया नदी प्रदूषण और अतिक्रमण के कारण अपना स्वरूप खोती जा रही है. अब बरेली छावनी परिषद ने नदी के पुनर्जीवन की तैयारी शुरू की है. चार चरणों में सफाई, वैज्ञानिक मैपिंग, जल गुणवत्ता परीक्षण और बायो-रीमेडिएशन के जरिए नकटिया को फिर से जीवंत करने की योजना बनाई जा रही है.