Ground Report: गंगा का विकराल रूप बलिया शहर के कई इलाके डूबे छतों पर जिंदगी काट रहे लोग प्रशासन के दावों पर उठे सवाल
Ballia Flood Ground Report: बलिया में गंगा नदी अब सिर्फ खेतों और तटवर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रह गई है. उसका रौद्र रूप अब शहर की बस्तियों तक पहुंच गया है. खतरे के निशान को पार कर चुकी गंगा का पानी कई इलाकों में घरों के अंदर तक घुस गया है. धनंजय चौहान ने कहा कि शासन और प्रशासन को चाहिए कि इस कठिन स्थिति में आए और इनके दर्द को कम करने का प्रयास करे. इनकी मदद करने का समय आ चुका है.