असफलता ने रोका नहीं बल्कि मंजिल तक पहुंचा दिया पढ़िए डॉअमरेन्द्र कुमार की दिल छू देने वाली कहानी
बलिया के जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन की कहानी संघर्ष, आत्मविश्वास और सफलता की मिसाल है. ग्रामीण परिवेश से पढ़ाई शुरू कर उन्होंने कई असफलताओं का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी. मेहनत, सेल्फ स्टडी और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने सरकारी सेवा में सफलता हासिल की और आज युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं.