पति का साथ और यूट्यूब बना सहारा उमरा ने घर बैठे शुरू किया हेयर एक्सेसरीज बिजनेस हो रही अच्छी कमाई
पति का साथ और यूट्यूब बना सहारा उमरा ने घर बैठे शुरू किया हेयर एक्सेसरीज बिजनेस हो रही अच्छी कमाई
Business Idea: उमरा ने बताया कि एक दिन वह घर पर बैठकर मोबाइल पर यूं ही वीडियो देख रही थी. तभी उन्हें एक बिजनेस आइडिया वाला वीडियो दिखा. जिसमें हेयरबैंड और बालों में लगाने वाली अन्य एक्सेसरीज के बारे में जानकारी दी गई थी. वहीं से उनके मन में विचार आया कि क्यों न इसे सीखकर घर से ही बिजनेस शुरू किया जाए. इसके बाद उन्होंने करीब 3 महीने तक लगातार वीडियो देखकर क्लेचर, टियारा, हेयर बैंड जैसी हेयर एक्सेसरीज बनाना सीखा और फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी आईडी बनाकर खुद का बिजनेस शुरू कर दिया.