बहराइच में किसान मुन्ना लाल वर्मा ने खोला किसान मार्ट मिल रहा शुद्ध जैविक चावल स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद
जिले के चिलवरिया क्षेत्र के रहने वाले किसान मुन्ना लाल वर्मा शहर के हुजूरपुर रोड पर वन विभाग कार्यालय से पहले पंचवटी होटल के बगल में किसान मार्ट नाम से दुकान संचालित कर रहे हैं. यहां पर मात्र 125 रुपये प्रति किलो के हिसाब से शुद्ध और स्वादिष्ट काला नमक चावल उपलब्ध कराया जा रहा है. इस चावल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पूरी तरह से जैविक विधि से तैयार किया जाता है. किसान अपने खेत में बिना किसी हानिकारक रसायन के इसे उगाते हैं और विशेष देखभाल से तैयार करते हैं.