आजमगढ़ में ब्लैक पॉटरी रेशमी साड़ी उद्योग शुरू करने के लिए मिल रहा 10 दिन का प्रशिक्षण उपकरण के लिए मिलेगा लोन जाने
आजमगढ़ जनपद में बनने वाली रेशमी साड़ियां और मिट्टी के काले बर्तन किसी पहचान के मोहताज नहीं है. यहां के बर्तनों की डिमांड इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़े पैमाने पर होने लगी है. वही मुबारकपुर में बनने वाली रेशमी साड़ियां बनारस और गुजरात जैसे बड़े शहरों में भी बिक रही है. ऐसे में सरकार की तरफ से भी इस रोजगार को बढ़ावा देने की लिए तरह-तरह की स्कीमें भी चलाई जा रही है. इसी के तहत उद्योग विभाग की तरफ से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है.