मछुआरों के लिए चिकित्सा वैवाहिक शिक्षा एवं आवास के लिए चल रहीं कल्याणकारी योजनाएं लाभ के लिए करें आवेदन

मत्स्य पालन अधिकारी आजमगढ़ आर्यन तिवारी ने बताया कि मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मछुआरों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें उनके जीवन से जुड़े हुए विभिन्न तरह के पहलुओं के अंतर्गत उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है. इसमें मुख्य रूप से मछुआरों के लिए चिकित्सा सहायता योजना, वैवाहिक सहायता योजना, शिक्षा सहायता योजना, मछुआ आवास योजना, मछुआ उत्सव भवन के साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है.

मछुआरों के लिए चिकित्सा वैवाहिक शिक्षा एवं आवास के लिए चल रहीं कल्याणकारी योजनाएं लाभ के लिए करें आवेदन