आजमगढ़ में ग्रामीण आजीविका मिशन से हजारों महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर प्रशिक्षण के साथ मिल रहा आर्थिक मदद
आजमगढ़ में ग्रामीण आजीविका मिशन से हजारों महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर प्रशिक्षण के साथ मिल रहा आर्थिक मदद
उपायुक्त स्वरोजगार ग्रामीण आजीविका मिशन, डॉ. आराधना त्रिपाठी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक जबरदस्त माध्यम बन रहा है और जिले में हजारों महिलाएं इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रही है. खुद का रोजगार शुरू करते हुए आर्थिक रूप से मजबूत बन रही है. उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए किसी विशेष पात्रता की आवश्यकता नहीं होती है गांव की कोई भी गरीब महिला इसका हिस्सा बन सकती है.