पितृ पक्ष में सपने में पूर्वजों का भूखा प्यासा या बिना वस्त्रों के दिखना नहीं माना जाता है शुभ ऐसे कर सकते हैं खुश
पितृ पक्ष में सपने में पूर्वजों का भूखा प्यासा या बिना वस्त्रों के दिखना नहीं माना जाता है शुभ ऐसे कर सकते हैं खुश
Pitru Paksh 2026: पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से होने जा रही है और 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ इसका समापन होगा. हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष समय माना जाता है. इन दिनों लोग अपने पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान-पुण्य करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पितरों का स्मरण और उनके नाम से किए गए धार्मिक कार्य विशेष फलदायी माने जाते हैं.