अयोध्या राम मंदिर दान चोरी एफआईआर पर संत समाज ने सख्त कार्रवाई की मांग की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को मिले कड़ी सजा
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी एफआईआर पर संत समाज ने सख्त कार्रवाई की मांग की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को मिले कड़ी सजा
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि राम मंदिर में जो सामान और धनराशि गायब हुई है, उसके मामले में एफआईआर दर्ज होना खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि अब उम्मीद है कि जो पैसा और सामान गायब हुआ है, वह वापस आएगा और सच सामने आएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि जिन लोगों ने गलत किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. इकबाल अंसारी ने कहा कि अब एफआईआर दर्ज हो चुकी है, इसलिए जांच के जरिए सच्चाई सामने आएगी और दोषियों की पहचान होगी.