Sawan Somwar Daan: सिर्फ शिवलिंग पर जल चढ़ाना ही नहीं सावन में ये सेवा कार्य भी भोलेनाथ को करते हैं प्रसन्न
Sawan Somwar Daan: अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार सावन केवल पूजा-पाठ का महीना नहीं है, बल्कि सेवा, दान और परोपकार का भी श्रेष्ठ अवसर है.उनका कहना है कि यह महीना वर्षा ऋतु में आता है, जब चारों ओर हरियाली और प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य दिखाई देता है. ऐसे पावन समय में किए गए शुभ कर्म कई गुना फल प्रदान करते हैं.