राम मंदिर का पुजारी अयोध्या के राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए क्या होना चाहिए योग्यता कितनी होनी चाहिए उम्र जानें सब कुछ

Priest eligibility Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए धार्मिक ज्ञान, संस्कृत, वैदिक परंपराओं की समझ और रामानंदी परंपरा के अनुरूप प्रशिक्षण आवश्यक है. शास्त्रीय शिक्षा और सेवा भाव भी महत्वपूर्ण हैं. राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य रामानंद दास के मुताबिक पुजारी के चयन में अभ्यर्थी की शास्त्रीय शिक्षा और संस्कृत की पारंपरिक शिक्षा को देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए आने वाले लोगों की उपाधियां और उनकी धार्मिक शिक्षा की जानकारी देखना जरूरी है. उनके अनुसार, अभ्यर्थी का वैदिक और सनातन परंपरा में विश्वास होना भी महत्वपूर्ण है.उन्होंने बताया कि परंपरागत व्यवस्था के अनुसार पुजारी पद के लिए यज्ञोपवीतधारी ब्राह्मणों के चयन की बात कही गई है.

राम मंदिर का पुजारी अयोध्या के राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए क्या होना चाहिए योग्यता कितनी होनी चाहिए उम्र जानें सब कुछ