चढ़ावा चोरी विवाद के बाद एक्शन में राम मंदिर ट्रस्ट अब हर ऑनलाइन दान पर मिलेगी तुरंत रसीद
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई डिजिटल व्यवस्था लागू की है. अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन दान करने वाले श्रद्धालुओं को भुगतान पूरा होते ही तत्काल डिजिटल रसीद मिलेगी. साथ ही ऑफलाइन दान पर भी रसीद देना अनिवार्य किया गया है.