अमेठीः हाईटेक होगा परिषदीय विद्यालयों का भवन 12 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष पर 7 करोड़ होंगे खर्च
अमेठीः हाईटेक होगा परिषदीय विद्यालयों का भवन 12 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष पर 7 करोड़ होंगे खर्च
अमेठी जिले में 1570 परिषदीय विद्यालय वर्तमान समय में संचालित हैं. जहां पर करीब डेढ़ लाख से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. इसमें कुछ विद्यालय हाईटेक सुविधा वाले हैं तो कुछ सामान्य सुविधा बच्चों को उपलब्ध करा रहे हैं. इसी क्रम में बच्चों को एक ही कक्षा में कई कक्षाओं के बच्चों के साथ पढ़ने के लिए मजबूर ना होना पड़े और उन्हें दिक्कत ना हो इसलिए जिले में 12 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षा का निर्माण 7 करोड़ 31 लाख 92 हजार रुपए की लागत से किया जा रहा है.