पहाड़ों की मैगी खाने का हो मन घर पर तैयार करें रेसिपी फूड एक्सपर्ट रितिका ने बताया आसान तरीका
पहाड़ों की मैगी खाने का हो मन घर पर तैयार करें रेसिपी फूड एक्सपर्ट रितिका ने बताया आसान तरीका
आगरा की फूड एक्सपर्ट रितिका ने बताया की घर पर आसानी से पहाड़ो वाली मैगी बनाई जा सकती है. उन्होंने कहा की इसके लिए टमाटर, प्याज़, हरा ताज़ा धनिया, हरी मिर्च, मटर आदि एकत्र कर लेना है. टमाटर और प्याज़ को बारीक़ बारीक़ काट लेना है. अब किसी साफ बर्तन में इसे बनाने के लिए तेल घी या बटर का उपयोग किया जाता है. प्याज़ को अच्छे से भून लें, फिर टमाटर और सभी सब्जियों को अच्छे से मिक्स कर लें.