इसरो के किस अभियान को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का बनाया गया है प्रतीक

ISRO GK Question: आज पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसरो के किस अभियान को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) का प्रतीक बनाया गया है.

इसरो के किस अभियान को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का बनाया गया है प्रतीक
ISRO GK Question: भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना गगनयान की पहली रोबोट-मानव परीक्षण उड़ान इस साल दिसंबर में होने वाली है. आज यानी 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा. राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के एक साल पूरे होने का प्रतीक होगा, जिससे भारत ऐसा करने वाला एकमात्र देश बन जाएगा. गगनयान परियोजना में तीन सदस्यों के दल को तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किलोमीटर की कक्षा में भेजकर मानव अंतरिक्ष यान क्षमता का प्रदर्शन करने और उन्हें भारतीय समुद्र में उतारकर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की परिकल्पना की गई है. इसरो ने अंतरिक्ष में वास्तविक मानव मिशन से पहले दो प्रारंभिक मिशनों की योजना बनाई है. मानव अंतरिक्ष यान से पहले वायुमित्र नामक एक महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, जो मनुष्यों की नकल करेगी. उसके सुरक्षित वापस आने के बाद मनुष्यों को भेजा जाएगा. आइए इससे जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण सवालों के बारे में जानते हैं. 1. किस महीने में गगनयान को भेजा जाएगा? क) सितंबर ख) नबंवर ग) दिसंबर घ) अक्टूबर उत्तर- दिसंबर 2. गगनयान के लिए मानव अंतरिक्ष यान से भेजे जाने वाले पहले महिला रोबोट का क्या नाम है? क) मानव दोस्त ख) वायुमित्र ग) वाटरमित्र घ) हवाई मित्र उत्तर- वायुमित्र 3. कब मनाया जा रहा है पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस क) 21 सितंबर ख) 23 अक्टूबर ग) 22 अगस्त घ) 23 सितंबर उत्तर- 23 सितंबर 4. इसरो से पहले कौन सी एजेंसी थी? क) इंडो-सैट ख) इनसैट ग) इनकॉस्पर घ) आईएसएनए उत्तर-इनकॉस्पर 5. इसरो के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं? क) विक्रम साराभाई ख) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ग) डॉ0 श्रीधर सोमनाथ घ) सतीश धवन उत्तर- डॉ0 श्रीधर सोमनाथ 6. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का गठन कब हुआ था? क) 1 जनवरी 1965 ग) 15 अगस्त 1969 ग) 26 जनवरी 1971 घ) 5 मई 1972 उत्तर- 15 अगस्त 1969 7. इसरो का मुख्यालय कहाँ स्थित है? क) नई दिल्ली ख) मुंबई ग) बेंगलुरु घ) चेन्नई उत्तर- बेंगलुरु 8. इसरो के पास किस प्रकार के उपग्रहों का दुनिया का सबसे बड़ा समूह है? क) संचार उपग्रह ख) सुदूर संवेदन उपग्रह ग) नेविगेशन उपग्रह घ) मौसम उपग्रह उत्तर- सुदूर संवेदन उपग्रह 9. 1975 में प्रक्षेपित भारत का पहला उपग्रह कौन सा था? क) आर्यभट्ट ख) भास्कर ग) रोहिणी घ) इनसैट उत्तर- आर्यभट्ट 10. इसरो ने मंगल ग्रह पर अपना पहला मिशन किस वर्ष लॉन्च किया? क) 2003 ख) 2008 ग) 2013 घ) 2015 Tags: Education news, Isro sriharikota location, Space knowledgeFIRST PUBLISHED : August 23, 2024, 07:45 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed