राष्ट्रपति चुनाव: जीत की तैयारी में जुटीं द्रौपदी मुर्मू शु्क्रवार से कर सकती हैं प्रचार अभियान की शुरुआत

Presidential Elections, Draupadi Murmu: सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है, जहां से वह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) जाएंगी और राज्य के सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी.

राष्ट्रपति चुनाव: जीत की तैयारी में जुटीं द्रौपदी मुर्मू शु्क्रवार से कर सकती हैं प्रचार अभियान की शुरुआत
नई दिल्लीः राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Elections) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकती हैं. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि मुर्मू के शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है, जहां से वह हिमाचल प्रदेश जाएंगी और राज्य के सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी. वापसी के दौरान मुर्मू हरियाणा के जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांगेंगी. सूत्रों ने बताया कि मुर्मू का हिमाचल प्रदेश दौरा अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कुछ हिस्सों में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं. इससे पहले दिन में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल से बात की और राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा. राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार के रूप में मुर्मू द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद से नड्डा विभिन्न गैर-राजग दलों से फोन पर बात कर रहे हैं और उनसे मुर्मू के लिए समर्थन मांग रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के रूप में सिर्फ दो उम्मीदवार मुकाबले में रह गए हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Draupadi murmu, Rashtrapati ChunavFIRST PUBLISHED : June 30, 2022, 23:15 IST