Delhi News: हनु आर्यन महिलाओं ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करीब से जानेंगी भारत की संस्कृति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को लद्दाख की सिंधु घाटी के हनु-आर्यन गांव की महिलाओं से मुलाकात की. महिलाओं का यह समूह राष्ट्रीय एकीकरण यात्रा पर है. यह यात्रा भारतीय सेना की 191 फील्ड रेजीमेंट द्वारा आयोजित की गई है.

Delhi News: हनु आर्यन महिलाओं ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करीब से जानेंगी भारत की संस्कृति
नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को लद्दाख की सिंधु घाटी के हनु-आर्यन गांव की महिलाओं से मुलाकात की. महिलाओं का यह समूह राष्ट्रीय एकीकरण यात्रा पर है. यह यात्रा भारतीय सेना की 191 फील्ड रेजीमेंट द्वारा आयोजित की गई है. इसमें हनु आर्यन गांव की 25 महिलाएं शामिल हैं. यह गांव सिंधु घाटी के दूर-दराज इलाके में बसा है. इस यात्रा के दौरान महिलाएं लेह, दिल्ली, वाराणसी, बोध गया जाएंगी. इस यात्रा का उद्देश्य इन महिलाओं की सांस्कृतिक समझ बढ़ाना और देश को हुन आर्यन संस्कृति के बारे में बताना है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: National NewsFIRST PUBLISHED : November 25, 2022, 23:07 IST