राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन से हुईं रवाना क्वीन एलिजाबेथ II की राजकीय अंतिम संस्कार में हुईं शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम विदाई देने के लिए वेस्टमिंस्टर एबे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन और दुनियाभर से आये शाही परिवारों के सदस्यों सहित लगभग 500 वैश्विक नेताओं के साथ शरीक हुईं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन से हुईं रवाना क्वीन एलिजाबेथ II की राजकीय अंतिम संस्कार में हुईं शामिल
हाइलाइट्सराष्ट्रपति मुर्मू महारानी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए शनिवार शाम को लंदन पहुंची थीं.राष्ट्रपति मुर्मू महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लंदन से भारत के लिए रवाना हो गई हैं.शाही परिवार और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दिवंगत महारानी को अंतिम विदाई दी. लंदन. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन से रवाना हो गई हैं. राष्ट्रपति मुर्मू महारानी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए शनिवार शाम को यहां पहुंची थीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम विदाई देने के लिए वेस्टमिंस्टर एबे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन और दुनियाभर से आये शाही परिवारों के सदस्यों सहित लगभग 500 वैश्विक नेताओं के साथ शरीक हुईं. महारानी की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल हुए आधिकारिक भारतीय शिष्टमंडल में राष्ट्रपति मुर्मू और विदेश सचिव विनय क्वात्रा शामिल थे. राष्ट्रपति मुर्मू ने एबे में राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना से मुलाकात की. मुर्मू महारानी की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए तीन दिनों की यात्रा पर शनिवार से लंदन में हैं. राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति मुर्मू ने लंदन में राजकीय अंत्येष्टि शुरू होने से कुछ समय पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन, शेख रेहाना से मुलाकात की.’’ मुर्मू रविवार को बकिंघम पैलेस में महाराजा चार्ल्स तृतीय की मेजबानी वाले एक स्वागत कार्यक्रम में विश्व के अन्य सभी नेताओं के साथ शरीक हुईं थीं. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को निधन हो गया था. वह 96 वर्ष की थीं. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को सोमवार को अंतिम विदाई देते हुए उनके ताबूत को विंडसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल के शाही ‘वॉल्ट’ (शव कक्ष) में नीचे रख दिया गया. ब्रिटिश शाही परिवार में सर्वाधिक वरिष्ठ अधिकारी लॉर्ड चैम्बरलैन ने ‘राजदंड’ तोड़ने की रस्म पूरी की. शाही परिवार और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दिवंगत महारानी को अंतिम विदाई दी. ब्रिटेन की घरेलू गुप्तचर सेवा ‘एमआई5’ के पूर्व प्रमुख एंड्रयू पार्कर ने ‘सफेद राजदंड’ को तोड़ने की रस्म पूरी की और इसे महारानी के ताबूत पर रख दिया। यह रस्म राजशाही के प्रति उनकी सेवाओं की समाप्ति का प्रतीक है. महारानी को पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया गया.(इनपुट भाषा से) ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Draupadi murmu, Queen ElizabethFIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 01:39 IST