Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कराई मोतियाबिंद की सर्जरी अस्पताल से मिली छुट्टी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख का रविवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया. यह ऑपरेशन यहां आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में किया गया. राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मुर्मू की सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कराई मोतियाबिंद की सर्जरी अस्पताल से मिली छुट्टी
नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख का रविवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया. यह ऑपरेशन यहां आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में किया गया. राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मुर्मू की सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. चौंसठ वर्षीय मुर्मू की 16 अक्टूबर को आर्मी हॉस्पिटल में बाईं आंख का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था. राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख की 20 नवंबर, 2022 आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली में मोतियाबिंद की सर्जरी की गई. सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.’’ मुर्मू ने 25 जुलाई को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Delhi newsFIRST PUBLISHED : November 20, 2022, 16:30 IST