15 अगस्त से पहले ही देशभक्ति के रंग में रंगेगा उज्जैन बड़े गणेश मंदिर में समय से पहले गूंजेगा वंदे मातरम् जानिए अनोखे मंदिर की कहानी
उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में इस बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त नहीं, बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा. मंदिर की परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय पर्व अंग्रेजी तारीख से नहीं, बल्कि उस वैदिक तिथि पर मनाए जाते हैं, जिस दिन भारत को आजादी मिली थी.