मानसून में क्यों थमी बारिश महाकाल से जुड़ा पर्जन्य अभिषेक क्या है जिससे अच्छी वर्षा की करते हैं कामना
धर्मनगरी उज्जैन में अच्छी बारिश और प्रदेश की समृद्धि के लिए भगवान महाकाल से विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं. महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने पर्जन्य अभिषेक कराने की मांग उठाई है. मान्यता है कि इस वैदिक अनुष्ठान से अच्छी वर्षा, जनकल्याण, किसानों की खुशहाली और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को बल मिलता है.