आपने तो ताशकंद में हिन्दुस्तान खड़ा कर दिया उज्बेकिस्तान में डेलिगेशन बैठक से पहले PM मोदी का बयान
आपने तो ताशकंद में हिन्दुस्तान खड़ा कर दिया उज्बेकिस्तान में डेलिगेशन बैठक से पहले PM मोदी का बयान
उज्बेकिस्तान के ताशकंद में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ बातचीत से पहले भारत जैसे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका धन्यवाद किया. पिछली रात के रात्रिभोज का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्वादिष्ट खाने, बच्चों के गाने और नृत्य से उन्हें ऐसा लगा जैसे ताशकंद में हिन्दुस्तान ही खड़ा कर दिया गया हो. उन्होंने अपने गुजराती जुड़ाव का भी जिक्र किया. भारत-उज्बेकिस्तान रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने, तीन सिस्टर सिटी समझौते और बिजनेस समिट जैसे फैसले भी बातचीत में सामने आए.