जिस GenZ के भरोसे बांग्लादेश-नेपाल जैसा हाल बनाने चले थे देश के दुश्मन वह तो PM मोदी का फैन हो गया
PM Modi Instagram Video: पीएम मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने तहलका मचा दिया है. पीएम मोदी की वीडियो ने 24 घंटे के भीतर 30.6 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है. वीडियो के बाद करीब 10 लाख नए फॉलोअर्स भी उनके अकाउंट से जुड़े. इसके बाद पीएम मोदी ने युवाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सुझाव और प्रतिक्रियाएं आगे भी उन्हें प्रेरित करती रहेंगी. सोशल मीडिया पर वीडियो को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने Gen Z के बीच पीएम मोदी की मजबूत डिजिटल पहुंच को फिर चर्चा में ला दिया है.